Header Ads

 यूपी के दो लड़कों से पालतू कुत्ते ने लिया ऐसा बदला, जिंदगी भर याद रहेगा सबक!


पुलिस ने खुलासा किया कि कुत्ते के मालिक ने उसे सड़क पर वॉक (Walk) करने के लिए छोड़ा था. तभी पिटबुल को दो बाइक सवार लड़कों ने चोरी के इरादे से उठा लिया. इनमें से एक चोर (Thieves) को पिटबुल ने काट लिया जिसके बाद चोर डर के मारे कुत्ते को कॉलेज के गेट से बांधकर रफुचक्कर हो गए. बताया जा रहा है कि इन चोरों ने कुत्ते की डंडे से पिटाई भी की थी.

ऐसे मिला डॉगी का मालिक

कुत्ते के मालिक का बेटा अपने डॉगी को ढूंढता हुआ पुलिस के पास पहुंचा. बच्चे के पास पिटबुल की फोटो भी थी. कुत्ते के मालिक का नाम सुभाष चंद्र (Subhash Chandra) बताया जा रहा है. मालिक ने पुलिस को अपना पहचान पत्र दिखाया. जैसे ही कुत्ता मालिक के पैरों से लिपटने लगा, पुलिस समझ गई कि यही कुत्ते के असली मालिक (Owner) है और पुलिस ने कुत्ते को उन्हें सौंप दिया. 

No comments

Powered by Blogger.